फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: खेत में मिला किसान का शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कछौना। कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत बेरुआ के मजरा टिकुआपुर में भैंस चराने गए किसान का शव गांव के ही एक खेत में पड़ा मिला। किसान के भाई ने गांव निवासी एक व्यक्ति पर डंडा मारकर हत्या करने का आरोप लगाया है, लेकिन शव पर चोट के कोई निशान न मिलने से मामला संदेह के घेरे में आ गया है।
विज्ञापन

टिकुआपुर निवासी प्यारेलाल (45) खेती करता था। सोमवार दोपहर बाद तीन बजे भैंस चराने के लिए गांव में ही गया था। शाम लगभग पांच बजे उसका शव खेत में पड़ा मिला। जानकारी पर उसका भाई मोहनलाल मौके पहुंचा। मोहनलाल ने बताया कि प्यारेलाल गांव के ही अबरार के खेत में भैंस चरा रहा था। इसी दौरान पड़ोस के एक खेत में भैंस चली गई, तो खेत मालिक ने लाठी से प्यारेलाल पर वार कर दिया। इसी से प्यारेलाल की मौत हो गई। घटना की जानकारी पर बघौली सीओ विकास जायसवाल मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। पंचनामा भरे जाने के दौरान शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला और न ही मौके पर कहीं खून मिला। प्राथमिक विवेचना में पुलिस को पता चला है कि प्यारेलाल अविवाहित था। पूरे मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें