फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: तीसरे दिन 20 किलोमीटर दूर मिला डूबे युवक का शव

Tue, 27 Jun 2023 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 17 घटनास्थल पर मौजूद थानाध्यक्ष बघौली ज्ञानेश दुबे व अन्य। संवाद
विज्ञापन


- सिकरोहरी पुल से शनिवार को नहर में नहाने के लिए लगाई थी छलांग
- बघौली रेलवे क्रासिंग नहर पुल में फंसा मिला शव
संवाद न्यूज एजेंसी
बघौली। बीते शनिवार को सिकरोहरी पुल से नहाने के लिए नहर में छलांग लगाने वाले युवक का शव सोमवार को बरामद हो गया। सिकरोहरी पुल से लगभग 20 किलोमीटर दूर बघौली थाना क्षेत्र में चुरईपुरवा के पास रेलवे क्रासिंग नहर पुल में शव फंसा मिला।
शनिवार को टड़ियावां थान क्षेत्र के जंसरी मजरा भड़ायल निवासी रामनरेश पाल का पुत्र देवेंद्र (18) चचेरे भाई आदर्श पाल और दोस्तों शिवम व बहार सिंह के साथ शारदा नहर में नहाने के लिए सिकरोहरी पुल गया था। उसका चचेरा भाई और दोस्त कपड़े उतारने लगे, इसी बीच देवेंद्र नहर में नहाने के लिए पुल से कूद गया था। पानी के तेज बहाव के साथ वह बह गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसका पता होते ही टड़ियावां थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह टीम के साथ नहर पुल पहुंचकर गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कर दी थी। सीओ हरियावां शिल्पा कुमारी ने बघौली पुलिस को भी लगा दिया था। इसी बीच तीसरे दिन सोमवार को सिकरोहरी पुल से करीब 20 किमी की दूरी पर बघौली थाना क्षेत्र के चुरईपुरवा के पास शारदा नहर की रेलवे क्रासिंग के पुल में देवेंद्र का शव फंसा हुआ पाया गया। इसके बाद परिजनों को बुलाकर पहचान कराई गई। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें