फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कछौना। शनिवार रात को घर से निकले युवक का शव सई नदी के किनारे पेड़ पर शर्ट के फंंदे से लटकता मिला। युवक की पहले तो पहचान नहीं हो पा रही थी, बाद में युवक की पहचान गौरीनगर कुसरठ गांव निवासी मनीष द्विवेदी के रूप में परिजनों ने की।
विज्ञापन

माधौगंज थाना क्षेत्र के गौरीनगर कुसरठ निवासी मनीष द्विवेदी (38) की अभी शादी नहीं हुई थी और वह खेतीबाड़ी आदि के कामों को देखते थे। जैसा कि परिजनों ने बताया कि शनिवार की शाम को मवेशियों के चारा करने को लेकर घर पर ही आपस में वाद-विवाद हो गया था। इसके बाद देर रात मनीष घर से बिना बताए ही निकल गया था और घर वापस नहीं आया। रविवार के कोतवाली कछौना क्षेत्र के बालामऊ गांव में सई नदी के पास एक बाग में पेड़ पर शर्ट के फंदे से शव लटकता क्षेत्रीय लोगों ने देखा था।
कछौना कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया था। शव मिलने की जानकारी पर देखा गया तो शव की पहचान मनीष द्विवेदी के रूप में की गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल आनंद नारायण त्रिपाठी ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें