हरदोई। सांडी के गांव सठियामऊ में कराए गए विकास व निर्माण की जांच के जिलाधिकारी ने आदेश दिए हैं। उन्होंने जांच के लिए जिला ग्रामोद्योग अधिकारी की अध्यक्षता में दो सदस्यीय समिति गठित कर दी है। बीडीओ को सठियामऊ में कराए कार्यों, भुगतान आदि से जुड़े अभिलेख जांच समिति को प्राप्त कराने की जिम्मेदारी सौंपी है।
डीएम एमपी सिंह ने जांच आदेश गांव निवासी विष्णु कुमार, असमंजस लाल आदि के शिकायती पत्र दिए हैं। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी के साथ तकनीकी जांच के लिए लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड-एक के सहायक अभियंता संतोष कुमार त्रिपाठी को नामित किया है। समिति में नामित अधिकारियों से कहा है कि अभिलेखों के परीक्षण के साथ ही कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए तकनीकी रूप से विस्तृत जांच आख्या प्राप्त कराएंगे।
शिकायती पत्र में प्रधान और पंचायत सचिव पर आरोप लगाए गए हैं कि सामुदायिक शौचालय में सामग्री घटिया प्रयोग की गई है। प्रधान के अशिक्षित होने के कारण अनिल कुमार व शारदा कुमार काम को देखते हैं। इन लोगों ने पुराने खड़ंजे को उखाड़कर नए खड़ंजा का भुगतान निकाला है। मनरेगा मद से 10 ट्राली मिट्टी डलवा कर 100 ट्राली का भुगतान निकाला है।