फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में फंदे पर लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र के अंटवा गांव में युवक का शव शनिवार को शाम जंगल में बबूल के पेड़ पर फंदे पर लटका मिला। गांव में शराब के नशे में खुदकुशी करने की चर्चाएं हैं। घटना में परिजन चुप्पी साधे हुए हैं। पुलिस का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम अंटवा निवासी सुनील (28) शराब पीने का आदी था। वह शनिवार की सुबह से लापता हो गया था।
देर शाम गांव से 200 मीटर दूर जंगल में बबूल के पेड़ पर उसका शव फंदे पर लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर आ गए। घटना में परिजन कुछ नहीं बोल रहे हैं। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा पांच बच्चे हैं।
गांव में शराब के नशे में फांसी लगाकर जान देने की चर्चाएं हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। एसओ अरविंद यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक ने शराब के नशे में आत्महत्या की है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें