फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव

Sun, 21 Apr 2024 01:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
कछौना (हरदोई)। कछौना काेतवाली क्षेत्र के खफीरपुर और बेरुआ गांव के बीच में एक जामुन के पेड़ पर टेंट हाउस कर्मचारी का शव फंदे पर लटका मिला। मृतक के भाई ने हत्या कर शव लटकाए जाने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के हुलासपुर निवासी ललित उर्फ अनुज मौर्या (30) एक टेंट हाउस में काम करता था। भाई दिग्विजय के मुताबिक ललित शनिवार सुबह टेंट हाउस जाने के लिए घर से निकला था। उसके बाद दोपहर में लगभग 2 बजे उसका शव खफीरपुर बेरुआ गांव के बीच में फंदे पर लटका मिला।
फंदा लगाने के लिए टेंट हाउस के पर्दे बांधने में इस्तेमाल की जाने वाली चीट को इस्तेमाल किया गया है। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक के परिवार में पत्नी उर्मिला है। शादी के 10 वर्ष बाद भी कोई बच्चे नहीं हैं। कछौना कोतवाल राकेश यादव ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें