फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: गर्रा नदी में दूसरे दिन बीमार बुजुर्ग का शव मिला

Wed, 08 Feb 2023 08:07 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
गर्रा नदी में डूबे बीमार बुजुर्ग का उतराता मिला शव
विज्ञापन

- दो दिन पहले अचानक घर से हुआ था लापता
- खबर सुनते ही घर वालों में मची चीख-पुकार
संवाद न्यूज एजेंसी
सांडी। दो दिन पहले अचानक घर से लापता हुए बुजुर्ग का शव मंगलवार सुबह सांडी थाना क्षेत्र के मितमितपुर गांव के पास गर्रा नदी में उतराता मिला। शव देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

सांडी कस्बे के मोहल्ला मुंशीगंज निवासी पातीराम (60) रविवार की दोपहर अचानक घर से लापता हो गए थे। घरवालों ने काफी खोजबीन की लेकिन, उनका पता नहीं चला। सोमवार को पुलिस ने पातीराम की गुमशुदगी दर्ज करते हुए तलाश शुरू की। मंगलवार सुबह मितमितपुर गांव के पास गर्रा नदी में उनका शव उतराता देख लोग मौके पर जमा हो गई। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवाया। सूचना पर पहुंचे मृतक के घरवालों ने बताया कि पातीराम काफी दिनों से बीमार चल रहा था। इससे तंग आ कर वह चुप-चाप घर से चले गए थे। कोतवाल राजदेव मिश्रा ने बताया है शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें