फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बैंक ऑफ इंडिया शाखा शाहाबाद के प्रबंधक समेत तीन पर मुकदमा

Wed, 08 Feb 2023 07:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक समेत तीन पर मुकदमा
विज्ञापन

- कोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई, खाताधारक ने लगाया है धोखाधड़ी का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहाबाद। कोतवाली में बैंक ऑफ इंडिया शाखा शाहाबाद के प्रबंधक सहित तीन के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है।
ग्राम नरहाई के खाताधारक रामकुमार ने आरोप लगाया है कि बैंक ऑफ इंडिया में दो जून 2016 को 49 हजार रुपया जमा किया था। इसका जमा वाउचर उसे मिला था। जुलाई 21 को जब वह बैंक गया और अपना खाता चेक कराया, तो जमा किए गए 49 हजार रुपये की इंट्री नहीं मिली। शाखा प्रबंधक से शिकायत करने के बाद भी धनराशि उसके खाते में जमा नहीं हुई।इस पर पुलिस से शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस पर उसने न्यायालय की शरण ली।
विज्ञापन

कोतवाल सुरेश कुमार मिश्रा ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर शाखा प्रबंधक, कैशियर व बैंक मित्र के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा पंदीकृत किया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें