फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: यूकेलिप्टस के पेड़ पर गमछे के फंदे से लटकता मिला मजदूर का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पचदेवरा। पचदेवरा थाना क्षेत्र के उबरीखेड़ा गांव में युवक का शव यूकेलिप्टस के पेड़ पर गमछे के फंदे से लटकता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुलाकर मौके पर जांच कराई। प्राथमिक जांच में भाई से नशे में झगड़ने के बाद खुदकुशी किए जाने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

उबरीखेड़ा निवासी अनिल (35) खेती और मजदूरी करते थे। सोमवार रात वह घर में सोए थे और उसके बाद किसी समय घर से निकल गए। मंगलवार सुबह कुछ ग्रामीणों ने उनका शव गांव के ही बाहर यूकेलिप्टस के पेड़ पर गमछे के फंदे से लटकता देखा। जानकारी मिलने पर अनिल की पत्नी आरती मौके पर गई। पति का शव देखकर गश खाकर बेहोश हो गई।
प्रभारी निरीक्षक पचदेवरा रमेश चंद्र पांडेय ने बताया कि परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की गई है। ग्रामीणों ने अनिल के शराब का आदी होने की बात कही है। साथ ही भाई से सोमवार रात विवाद होने के बाद खुदकुशी किए जाने की बात भी पता चली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें