फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव के बाहर फांसी पर लटकता मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगंज। थाना क्षेत्र के गांव इकसई निवासी भारत (22) का शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में शव गांव के बाहर लटकता मिला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह गांव के कुछ लोग जब बाहर निकले, तो देखा कि एक पेड़ पर दुपट्टे के सहारे एक युवक फांसी पर लटक रहा था। मौके पर जाकर देखा, तो युवक गांव का भारत निकला।
ग्रामीणों ने मामले की जानकारी परिवार के लोगों को दी। तो घर में कोहराम मच गया। पिता रतीराम ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि गुरुवार रात वह लोग बाहर गए थे, भारत घर में अकेला था।
विज्ञापन

उसने फांसी क्यों लगाई, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। एसओ अमरजीत सिंह ने बताया कि पिता की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें