हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत काशीराम कालोनी में एक युवक का शव फांसी पर लटकता मिला। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरगदियापुरवा निवासी राजेश (40) पुत्र लालाराम गली मोहल्लों में ढोलक बजाकर और गाना गाकर कमाई करता था। वह पिछले पांच वर्ष से अपनी ससुराल देहात कोतवाली क्षेत्र के काशीराम कालोनी के ब्लाक नंबर 25 में रहता था। गुरुवार तड़के उसका शव घर के अंदर फांसी पर लटकता मिला। देहात कोतवाल उमा शंकर उत्तम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाए हैं। मृतक के परिवार में पत्नी पप्पी और छह बच्चे हैं।