फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बेनीगंज में प्रेमी युगल ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बेनीगंज। कोतवाली क्षेत्र के भवानीपुर गांव में बुधवार देर शाम प्रेमी युगल के शव बाग में दुपट्टे के फंदे से लटके मिले। पुलिस को तलाशी के दौरान युवक के शव के पास से एक मोबाइल मिला है। परिजन मामले में चुप्पी साधे हुए हैं।
विज्ञापन

भवानीपुर निवासी विपिन (20) एक प्राइवेट शिक्षण संस्थान में कक्षा 12 का छात्र था। गांव की ही शिल्पी (18) से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। बुधवार दोपहर बाद विपिन और शिल्पी अपने-अपने घरों से निकल गए थे। देर शाम उनका शव गांव के ही एक बाग में आम के पेड़ से फंदे पर लटके मिले। शिल्पी के दुपट्टे से ही फंदे बनाकर दोनों ने खुदकुशी कर ली। बेनीगंज के कोतवाल सुनील दत्त कॉल ने बताया कि प्रेम प्रसंग में दोनों ने फंदा लगाकर खुदकुशी की है। जांच की जा रही है। परिजन अभी चुप्पी साधे हैं। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें