फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैदल जा रहे छात्र को डीसीएम ने कुचला,मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शहर में जिंदपीर चौराहे पर शुक्रवार देर रात पैदल जा रहे छात्र को डीसीएम ने कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद भागने का प्रयास कर रहे चालक को राहगीरों ने दबोच लिया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

नघेटा रोड निवासी मुकुंद सिंह चंदेल (19) 11वीं का छात्र था। उन्नाव में रहकर पढ़ाई करता था। नववर्ष की छुट्टी पर शुक्रवार को घर आया था। देर शाम वह जिंदपीर चौराहे से पैदल घर जा रहा था।
इसी दौरान सीतापुर की तरफ से आ रही डीसीएम ने उसे कुचल दिया। जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, मुुकुंद की सांसें थम गईं। मुकुंद के पास मिले मोबाइल से पुलिस ने परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

मृतक के पिता राजीव सिंह ने बताया कि मुकुंद दो भाइयों में छोटा था। बेटे की मौत से मां सुनीता बदहवास है। नववर्ष की खुशियां मातम में बदल गईं। शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल दीपक शुक्ला ने बताया कि परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें