लोनार कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हरदोई-सवायजपुर मार्ग पर मंगलवार देर रात ग्राम नकटौरा के निकट ट्रक ने डीसीएम में टक्कर मार दी। हादसे में डीसीएम के हेल्पर की मौत हो गई जबकि चालक घायल हो गया।
फर्रुखाबाद के थाना अमृतपुर अंतर्गत ग्राम वलीपट्टी निवासी आशीष (21) पुत्र श्याममनोहर डीसीएम में हेल्पर था। मंगलवार को वह निशांत मिश्र (30) पुत्र चंद्रप्रकाश निवासी एटा के साथ बरेली से डीसीएम में लकड़ी के गट्टे लेकर लखनऊ जा रहा था। लोनार कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हरदोई-सवायजपुर मार्ग पर नकटौरा के निकट ट्रक ने डीसीएम में टक्कर मार दी। हादसा देखकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल आशीष को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर दूसरी ओर घायल निशांत को परिजन फर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल ले गए। आशीष दो भाइयों में छोटा था।