फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम चालक की संदिग्ध हालात में मौत

Thu, 09 Jun 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई। बनारस से लौटते समय डीसीएम चालक की रास्ते में मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिहानी थाना क्षेत्र के ग्राम कोडरा पंडरवा निवासी ध्रुव सिंह (38) पुत्र बाबू सिंह डीसीएम चालक था।
विज्ञापन


भाई रामवीर ने बताया कि दो दिन पहले ध्रुव सिंह डीसीएम से किसी सामान की डिलीवरी लेकर बनारस गया था जहां से वह बुधवार को लौट रहा था। रास्ते में लखनऊ के दुबग्गा के पास हरदोई रोड पर उसकी तबियत बिगड़ी तो उसने डीसीएम खड़ी कर दी और परिजनों को तबियत खराब होने की सूचना दी।

जिस पर वह लोग लखनऊ के दुबग्गा पहुंचे और उसे अस्पताल ले कर गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल सुरजीत दुबे ने बताया कि चालक की मौत कैसे हुई इसकी जांच की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


ट्रैक्टर खाई में, ड्राइवर की मौत
पाली। थाना क्षेत्र के नगरा प्रहलादपुर गांव निवासी रामू (35) पुत्र मडरीक ट्रैक्टर चलाता था। वह बुधवार को ट्रैक्टर ट्राली से मजदूरों को छोड़ने शाहाबाद मार्ग पर बेगराजपुर गांव गया था। लौटते समय रामू की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ट्रैक्टर शाहाबाद मार्ग किनारे खाई में पड़ा मिला। पुलिस का अनुमान है कि रात में आई आंधी में बेकाबू होकर ट्रैक्टर खाई में चला गया हो। ट्रैक्टर से गिरने से उसकी मौत हो गई होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें