फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: डीसीएम ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहटागोकुल/बावन। सांडी शाहाबाद मार्ग पर एक डीसीएम ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के पहेलिया के पास हुई घटना में ई-रिक्शा सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों में से एक को मेडिकल कॉलेज में मृत घोषित कर दिया गया। घटना शनिवार दोपहर हुई। घटना के बाद चालक डीसीएम लेकर मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के मानपुर निवासी नारायण (22) के पास ई-रिक्शा है। उसका ई-रिक्शा हरियावां थाना क्षेत्र के गोड़वा खेड़ा निवासी उसके मामा राम किशोर (32) चलाते हैं। सांडी-शाहाबाद मार्ग पर ई-रिक्शा चलता है। शनिवार को राम किशोर ई-रिक्शे में गांव की ही मंजू (45) और उसके पुत्र लकी (13) को लेकर सांडी जाने को निकला था। ई-रिक्शे पर नारायण भी सवार था। मानपुर बाजार से ही ई-रिक्शे में देहात कोतवाली क्षेत्र के कंढौना निवासी ओम प्रकाश (70) भी सवार हुए थे।
शाहाबाद सांडी मार्ग पर बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के पहेलिया के पास मानपुर के पास ही डीसीएम ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। घटना में ई-रिक्शा पर सवार ओम प्रकाश, नारायण, मंजू और लकी घायल हो गए। इन सभी को बावन सीएचसी लाया गया। यहां से सभी को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में ओम प्रकाश को मृत घोषित कर दिया गया, मंजू और नारायण का इलाज चल रहा है। लकी को मामूली चोटें हैं। राम किशोर को चोटें नहीं आई हैं। घटना की जानकारी पर लोनार कोतवाल अजय कुमार गौतम ने सीएचसी पहुंचकर घायलों का हाल लिया। बेहटा गोकुल के प्रभारी निरीक्षक अशोक सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में है। परिजनों से तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें