फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार को दबंगों ने घेर कर पीटा

Thu, 27 Aug 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर क्षेत्र मेें जिला अस्पताल गेट की दुकान पर दबंगों ने हमला बोल दिया और दुकानदार को खींचकर पीटा। अपने बचाव में दुकानदार टंकी पर चढ़ गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कुछ को हिरासत में ले लिया और दुकानदार को टंकी से नीचे उतारा।
विज्ञापन


इंद्रा नगर निवासी विकास कश्यप गुरुवार की देर शाम दुकान पर बैठे थे, तभी 20-25 लोग दुकान पर आए और उन लोगों ने दुकान में काम करने वाले एक कर्मचारी के विषय में पूछा तो उसने बताया कि वह घर जा चुका है। इस पर उन लोगों ने उसको खींच लिया और मारपीट शुरू कर दी।

जिस पर वह भाग खड़ा हुआ और बचाव में बच्चा वार्ड में बनी टंकी की सीढ़ियों पर चढ़ गया। सूचना आसपास लोगों ने पुलिस को दी। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुकानदार को सीढ़ियों से उतारा और मौके पर मिले कुछ हमलावरों को दबोचा। पुलिस को देखकर अन्य मौके से भाग गए। कोतवाल नागेश मिश्र ने बताया कि कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें