फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायट में आवेदक भड़के, हंगामा, पुलिस पहुंची

Sat, 10 Jan 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में टीईटी के तहत नियुक्ति पाने की आस में आए आवेदकों ने काउंसिलिंग देर से शुरू होने पर हंगामा किया और नारेबाजी की। इस पर डायट प्रशासन को पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस बल ने मौके पर पहुंच कर मामले को शांत किया।
विज्ञापन


देर शाम तक काउंसिलिंग जारी थी। ज्ञात हो कि प्राथमिक विद्यालयों में सहायक टीचर के पद पर भर्ती को लेकर शुक्रवार से डायट में चौथी काउंसिलिंग शुरू हुई। काउंसिलिंग के लिए आवेदक सुबह से ही डायट पहुंच गए थे, पर उनकी काफी समय तक काउंसिलिंग शुरू नहीं की गई।

इससे वहां पर भारी संख्या में मौजूद आवेदक हंगामा करने लगे और प्राचार्या कक्ष के पास नारेबाजी करने लगे। इस पर डायट प्रशासन की ओर से पुलिस को सूचना दे दी गई। जिस पर मौके पर पुलिस बल पहुंचा और बीएसए कार्यालय के लिपिक और अन्य टीचरों को बुलाकर कर अलग अलग काउंटर बनाकर काउंसिलिंग कराई गई।
विज्ञापन


देर शाम तक आवेदकों की काउंसिलिंग जारी थी। काउंसिलिंग के संबंध में प्रभारी मुंशी लाल से जानकारी चाही गई तो उन्होंने बताया कि अभी काउंसिलिंग चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें