फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब संकल्प दिवस मनाएगा परिषद

Sun, 22 Feb 2015 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के स्थापना दिवस को संकल्प दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया गया। शनिवार को रसखान प्रेक्षागृह में परिषद की बैठक में जिलाध्यक्ष ने बताया कि संकल्प दिवस पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा। जिसमें कर्मियों की कई मांगों से संबंधित सीएम को संबोधित एक मांग पत्र जिलाधिकारी को भी सौंपा जाएगा।
विज्ञापन


साथ ही सिंचाई संघ के द्विवार्षिक अधिवेशन आयोजित हुआ, जिसमें नवीन कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। जेल रोड स्थित रसखान प्रेक्षागृह में शनिवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद और सिंचाई संघ के कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें जिलाध्यक्ष अवधेश सिंह ने परिषद के 26 फरवरी को होने वाले स्थापना दिवस को संकल्प दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया।

बताया कि संकल्प दिवस के मौके पर कर्मियों की सभी मांगों से संबंधित एक मांग पत्र तैयार कराया जाएगा और सीएम तक भेजने को डीएम को सौंपा जाएगा। बताया कि पीडब्ल्यूडी से जुलूस निकाल कर कलक्ट्रेट तक जाएगा और वहीं ज्ञापन दिया जाएगा।
विज्ञापन


प्रेक्षागृह में ही सिंचाई संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन भी आयोजित हुआ, जिसका शुभारंभ सहायक अभियंता नलकूप दिवाकर मिड्डा ने किया। इसके बाद परिषद सचिव प्रभा सिंह को निर्वाचन अधिकारी नामित कर कार्यकारिणी को निर्वाचन कराया गया, जिसमें विजय सिंह को अध्यक्ष, मंत्री पद पर रामनरेश द्विवेदी को, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रनवीर सिंह, कोषाध्यक्ष राजकुमार वर्मा को और संप्रेक्षक राधेश्याम वर्मा को चुना गया।
विज्ञापन


इस दौरान प्रांतीय अध्यक्ष अवधेश कुमार, शिव गोपाल सिंह, नवीन सहगल, महावीर प्रसाद, लालचंद्र कुरील व अशोक वर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें