फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता-पिता को पीट पुत्री को किया अगवा

Tue, 30 Dec 2014 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
पिहानी क्षेत्र में घर में घुस कर परिजनों को पीटकर दबंग पुत्री को उठा ले गए। घटना की शिकायत थाने पर होने के बाद पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिस पर पीड़ित परिवार ने एएसपी से गुहार लगाई। एएसपी ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। घटना से गांव में दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन


पिहानी क्षेत्र के ग्राम ठकुरीपुरवा निवासी हाकिम सिंह ने एएसपी को दिए पत्र में बताया कि 28 दिसंबर की रात बारह बजे थाना पचदेवरा के ग्राम सकरापुर निवासी चार नामजद समेत कई अज्ञात लोग असलहों से लैस होकर घर की दीवार फांद कर घर में घुसे और उसको उसकी पत्नी, उसकी पुत्री उमा देवी को मारापीटा।

वह लोग उसकी बड़ी पुत्री को जबरन घसीट कर जीप में डाल कर ले गया। आरोप लगाया कि वह लोग घर में रखा जेवर व दस हजार रुपये उठा ले गए। उसने अपनी पुत्री की हत्या की आशंका व्यक्त की। हाकिम सिंह के पत्र पर एएसपी पूर्वी बीसी दुबे ने एसओ को रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें