फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाटा फीडिंग पोर्टल लाक, कार्य थमा

Sun, 01 Feb 2015 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
राशन कार्डों की डाटा फीडिंग कार्य पर ब्रेक लग गया है। यह ब्रेेक विभाग के आनलाइन पोर्टल को लाक करने से लगा है। तकनीकी कारणों से पोर्टल को 30 जनवरी से 5 फरवरी तक को लाक किया गया है, जिससे राशन कार्डो के आवेदनों की डाटा फीडिंग, अपडेशन एवं रेडी टू प्रिंट कार्य थम गया है और अब यह कार्य 5 फरवरी के बाद ही पुन: शुरू हो सकेगा, जिससे फिलहाल नए राशन कार्ड जारी होने पर ग्रहण लग गया है।
विज्ञापन


यह अलग बात है कि 31 जनवरी तक डाटा फीडिंग आदि कार्य पूरा किया जाना था और उसके बाद नए राशन कार्ड जारी होने की उम्मीद थी, पर फिलहाल इस पर ब्रेक है। पोर्टल के लाक होने से पहले तक जिले के करीब 7.5 लाख राशन कार्डों का डाटा फीडिंग/अपडेशन कार्य हो चुका था और करीब 6.5 लाख आवेदनों का डाटा रेडी टू प्रिंट हो गया था।

अभी करीब 50 हजार आवेदनों का डाटा फीडिंग/अपडेशन एवं 1.5 लाख आवेदनों का डाटा रेडी टू प्रिंट होना है, पर अब फिलहाल यह कार्य 5 फरवरी के बाद ही हो सकेगा। ज्ञात हो कि विभाग ने डाटा फीडिंग एवं रेडी टू प्रिंट कार्य 31 दिसंबर 14 तक पूरा होने को काफी मशक्कत भी की और बडे़ पैमाने पर डाटा फीडिंग कार्य को कराया गया।
विज्ञापन


पर, 31 दिसंबर तक कार्य पूरा न होने से इस कार्य को 31 जनवरी तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया। विभाग के लोगाें को उम्मीद थी कि 31 जनवरी तक कार्य पूरा हो जाएगा, पर इसी बीच विभाग की फीडिंग वेबसाइट/पोर्टल 5 फरवरी तक के लिए लाक कर दिया गया और चल रहे कार्य पर ब्रेक लग गया।

डीएसओ कुमार निर्मलेंदु ने बताया कि 7 लाख 50 हजार आवेदकों का डाटा फीड होने के साथ 6 लाख 50 हजार आवेदकों का डाटा रेडी टू प्रिंट हो गया है। उम्मीद है कि पोर्टल अनलाक होने के बाद पुन: कार्य शुरू होगा और जल्द ही शत प्रतिशत कार्य पूरा हो जाएगा।

उन्होंने बताया कि अभी करीब 50 हजार आवेदकों की फीडिंग होनी है। उन्होंने बताया कि नए राशनकार्ड जारी करने की तैयारियां तो हैं, पर इस ओर अभी शासन से कोई दिशा निर्देश नहीं मिले हैं, जिससे नए कार्ड जारी करने को लेकर निश्चित रूप से कुछ कहना संभव नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें