पचदेवरा। विद्युत उपकेंद्र अनंगपुर के ग्राम मड़िया गांव 15 दिनों से बिजली नहीं आई है। इससे गांव के छह सौ लोग बिना बिजली के रह रहे है। बिजली न आने से लोगों की नियमित दिनचर्या पर असर पड़ रहा है।
उपकेंद्र के बीबियापुर फीडर से मड़िया गांव को आपूर्ति जाती है। गांव में छह सौ से अधिक की आबादी निवास करती है और 30 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन है। ग्रामीण संतोष, सियाराम ने बताया कि आंधी के कारण बिजली लाइन के चार विद्युत पोल टूट गए थे। उसके बाद से बिजली लाइन बंद है। अभी तक बिजली पोल व लाइन नहीं बनाई गई हैं। इससे पीने के पानी की समस्या है। मोबाइल चार्ज न होने से लोगों से संपर्क कट गया। संभू, उपदेश, रघुपाल, शिवराम, संजय, आकाश ने आदि ने जल्द-से-जल्द बिजली लाइन को शुरू करने की मांग की। जेई जितेंद्र सिंह ने बताया कि बिजली लाइन बनाने की कवायद चल रही है। जल्द-से-जल्द बिजली लाइन सही कर आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी।
दो घंटे बंद रहेंगे शहर के तीन उपकेंद्र
हरदोई। 220 केवीए मन्नापुरवा से 33 केवीए सांडी रोड विद्युत उपकेंद्र पर बृहस्पतिवार को कार्य कराया जाएगा। एसडीओ प्रेम राज ने बताया कि बिजली लाइन पर काम होने के कारण 33 केवीए सांडी रोड शहर, ग्रामीण और गुरगुज्जा उपकेंद्र की आपूर्ति दोपहर एक बजे से तीन बजे तक बंद रहेगी।