फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: प्लेटफार्म तीन के शौचालय में अंधेरा, यात्री सुविधाओं पर उठे सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। एक तरफ तो रेलवे के उच्चाधिकारी स्टेशन पर बेहतर सुविधाओं का दावा करते हैं। वहीं, दूसरी ओर हरदोई रेलवे स्टेशन पर रात में प्रकाश की भी उचित व्यवस्था नहीं है। रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर स्थित शौचालय में प्रकाश व्यवस्था न होने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में यात्री सुविधाओं को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन

रेलवे के मंडल अधिकारी स्वच्छता अभियान के तहत स्टेशनों पर साफ-सफाई और यात्री सुविधाएं बेहतर बनाने पर जोर दे रहे हैं, जबकि दूसरी ओर शौचालय में बिजली जैसी बुनियादी सुविधा का अभाव व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। हरदाेई रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर बने शौचालय में प्रकाश व्यवस्था न होने के संबंध में ऐसा ही वीडिया वायरल हो रहा है।
हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। लेकिन, इस वीडियो ने इन दावों की जमीनी स्थिति पर सवाल उठाए हैं। स्टेशन पर बुनियादी सुविधाओं की नियमित जांच होनी चाहिए, ताकि यात्रियों को परेशानी न उठानी पड़े। स्टेशन अधीक्षक नरसी लाल मीणा ने बताया कि मामले की जांच कराकर शौचालय में रोशनी की व्यवस्था दुरुस्त कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें