फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से डेयरी खाक, छह लाख का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
सांडी। कस्बा स्थित डेयरी में गुरुवार रात शार्ट सर्किट से आग लग गई। डेयरी में रखे फ्रीजर और उपकरण सहित लाखों का सामान जल गया। दमकल कर्मियों ने आग बुझाई।
विज्ञापन

शाहजहांपुर के अल्लाहगंज निवासी अश्वनी की सांडी कस्बे के मोहल्ला सदर बाजार में दूध डेयरी हैं। गुरुवार रात डेयरी में आग लग गई। लपटें उठने लगीं तो आसपास के लोगों ने डेयरी संचालक और दमकल विभाग को घटना की जानकारी दी। दमकल कर्मियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। डेयरी संचालक अवनीश यादव ने बताया कि आग से मशीनें, उपकरण और अन्य सामान जल गया। इंस्पेक्टर बालकृष्ण मिश्रा ने बताया कि मामला संज्ञान में है। राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया है।
चार गृहस्थियां राख
माधौगंज। थाना क्षेत्र के ग्राम गौरा निवासी नंगू के मकान में शुक्रवार को आग लग गई। तेज हवा में आग फैल गई और पास के तीन और घरों को चपेट में ले लिया। सूचना पर पहुंची दमकल ने आग बुझाई लेकिन तब तक नंगू, पड़ोसी भूरा, सुरेंद्र शर्मा और कल्लू की गृहस्थी राख हो गई। जबकि सुरेंद्र शर्मा की आरा मशीन में भी नुकसान हुआ है। बबलू, मनोज सिंह, सुनील सिंह, अनिल सिंह आदि के बंगले जल गए। ग्रामीणों ने नुकसान की सूचना राजस्व कर्मियों को दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें