फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘चेक न बंटे तो करेंगे चक्काजाम’

Tue, 16 Jun 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
बेमौसम बारिश से फसल बर्बाद होने के बाद पीड़ित किसानों को मुआवजे की चेकों का वितरण शत प्रतिशत अब तक न होने पाने से खफा भाजयुमो पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को सदर तहसील में प्रदर्शन किया तथा एसडीएम को ज्ञापन देकर 15 दिनों के भीतर चेक ों का वितरण कराने की मांग की।
विज्ञापन


ज्ञापन से पूर्व भाजयुमो के जिला मंत्री अनुज मिश्रा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा फसल नुकसान मुआवजे को लेकर हर जिले में धनराशि वितरित कर दी गई है। इसके बाद भी डीएम द्वारा हर तहसील में अपने क्षेत्र में काम कर रहे लेखपाल की रिपोर्ट के आधार पर मुआवजा दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत सधई बेहटा के मजरा सिब्बापुरवा के किसानों के फसल नुकसान की रिपोर्ट लेखपाल द्वारा लगभग डेढ़ माह पहले लगाई जा चुकी है। इसके बावजूद किसानों को चेकों का वितरण अभी तक नहीं किया गया है। जिससे वहां के किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


इस दौरान पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए डीएम को संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी पप्पू गुप्ता को सौंपकर लेखपाल की रिपोर्ट के आधार पर निर्धारित किसानों को मुआवजे की धनराशि का वितरण जल्द से जल्द कराने की मांग की। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा अभिषेक शुक्ला, अमन मिश्रा, अनुज गुप्ता, रोहित गुप्ता, नीरज गुप्ता, वैभव सिंह, वैभव मिश्रा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें