फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने किसानों को सौंपे सहायता चेक

Fri, 17 Jul 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा विधायक श्यामप्रकाश ने गुरुवार को छतैयां गांव में स्वागत द्वार, लोधनाखेड़ा में नवीन प्राथमिक विद्यालय का लोकार्पण किया। साथ ही छतैयां समेत अंदा इब्राहीमपुर व जाजूपारा गांव के किसानों को अतिवृष्टि से पीड़ित किसानों को सहायता चेकों का वितरण किया।
विज्ञापन


विधायक के साथ एसडीएम मंशाराम, ब्लाक प्रमुख जयप्रकाश गुप्ता जेपी, चेयरमैन डा. सईद खां व बीडीओ बृजेश कुमार हलवाई ने गांव में नवनिर्मित स्वागत द्वार का लोकार्पण किया। साथ ही यहां के मजरे लोधनाखेड़ा में बने नवीन प्राथमिक विद्यालय का भी लोकार्पण किया।

उन्होंने इसी गांव में छतैयां, अंदा इब्राहीमपुर और जाजूपारा के अतिवृष्टि कृषकों को सहायता चेकों का भी वितरण किया। विधायक ने दोहराया कि वह क्षेत्र विकास के लिए हर समय गंभीर हैं और जनता सीधेे आकर उनसे अपनी समस्या कह सकते हैं।
विज्ञापन


ग्राम प्रधानपति वीरेंद्र यादव की मांग पर उन्होंने आश्वासन दिया कि छतैयां से पिहानी-हरदोई मार्ग को जोड़ने वाले मार्ग के निर्माण को अफसरान से बात करेंगे। ब्लाक प्रमुख जयप्रकाश गुप्ता जेपी ने ग्रामीणों के तवज्जों दिलाने पर चार सौ मीटर खंड़जा लगवाने की घोषणा की।
विज्ञापन


इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि रविप्रकाश, धर्मेश मिश्रा, धीरज गुप्ता, नन्हें सिंह प्रधान लेहना, मेवाराम व संजय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें