बार काैंसिल आफ यूपी के पूर्व अध्यक्ष अजय शुक्ला ने
शनिवार को अधिवक्ता संघ पहुंचकर दिवंगत वकील के परिजन को बार कौंसिल की ओर
से 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता चेक दी।
उन्होंने कहा कि अपने
चेयरमैन पद पर रहने के दौरान वकीलों के लिए पांच लाख रुपये बीमा योजना लागू
करने का दबाव बनाया था और सरकार द्वारा वकीलों के लिए योजना लागू की गई।
बताया कि युवा वकीलों को स्टाइपेंड तथा वरिष्ठ वकीलों को पेंशन लागू करने
को बार कौंसिल की 27 सितंबर को लखनऊ में बैठक होगी, जिसमेें आगे की रणनीति
तय की जाएगी।
उन्होंने दिवंगत वकील कृष्ण प्रकाश मिश्रा की पत्नी विनोदनी
मिश्रा को आर्थ्क सहायता की चेक सौंपी। वहीं शनिवार को ही बार
कौंसिल सदस्य
हरिशंकर सिंह ने भी घायल वकील को 10 हजार रुपये की मुआवजे की चेक दी। इस
दौरान संघ अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद बाजपेई, मंत्री कमलेश पांडे आदि मौजूद
थे।