फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: ..सिलिंडर में लगी आग, धमाके के साथ फटा

Mon, 19 Jun 2023 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 27 गैस सिलिंडर से जली गृहस्थी सिलिंडर में लगी आग, धमाके के साथ फटा
विज्ञापन

सवायजपुर। थाना क्षेत्र के सरायं राघव गावं निवासी रामवती रविवार की सुबह साढ़े नौ बजे के आसपास गैस सिलिंडर पर दूध उबाल रही थी, तभी अचानक सिलिंडर में आग लग गई। आग देख रामवती चीखने लगी। मौके पर पहुंचे परिजनों सहित ग्रामीणों ने आग को बुझाने का प्रयास किया। इसी दौरान तेज धमाके के साथ सिलिंडर फट गया। धमाका इतनी तेज था कि लोग सहम गए। वहीं धमाके में मकान के उत्तर दिशा की 10 फिट की दीवार भरभराकर गिर गई। धमाके में कोई हताहत नहीं हुआ। निजी संसाधनों से जैसे- तैसे ग्रामीणों ने आग को बुझाया, लेकिन तब तक घर में रखी नकदी, बाइक, राशन, कपड़ा सहित दो लाख से अधिक का सामान जलकर राख हो गया। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें