फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बाइक सवार बदमाशों ने तमंचा दिखाकर दंपती को लूटा

Mon, 19 Jun 2023 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लावां। अंतिम संस्कार से लौट रहे दंपती को बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे की दम पर रोक लिया और नकदी, जेवरात लूटकर भाग गए।
विज्ञापन

कन्नौज के थाना गुरसहायगंज क्षेत्र के गांव पखरापुरवा निवासी मलखान सिंह पत्नी उषा देवी के साथ रिश्तेदारी में उन्नाव जनपद थाना बांगरमऊ के गांव ऊंचागांव में अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे। दोपहर बाद पति-पत्नी बाइक पर सवार होकर घर वापस जा रहे थे। रास्ते में मल्लावां क्षेत्र के रामपुर बेरिया रोड पर गांव से कुछ दूरी पर बाइक सवार तीन बदमाश आ गए और तमंचा लगाकर उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन

महिला की पर्स में रखा मंगलसूत्र, एक जोड़ी झाला, पांच हजार रुपये, एक मोबाइल लूटकर भाग गए। कोतवाल शेषनाथ सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें