फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार छात्र की मौत

Mon, 27 May 2024 10:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लावां। फसल की सिंचाई कर रहे पड़ोसी को खेत पर खाना देने जा रहे बालक की साइकिल में बाइक ने टक्कर मारी दी। माधौगंज-मटियामऊ रोड पर हुए हादसे में बालक की मौत हो गई।
विज्ञापन

हरपुरा गांव निवासी मुन्ना राठौर सोमवार को खेत पर फसल की सिंचाई कर रहे थे। पड़ोसी होने के नाते गुड्डू पाल का 13 वर्षीय पुत्र वीरपाल सुबह साइकिल से मुन्ना राठौर को खेत पर ही खाना देने जा रहा था। मटियामऊ-माधौगंज रोड पर गैस एजेंसी के सामने बाइक सवार ने साइकिल में टक्कर मार दी। इससे वीरपाल गंभीर घायल हो गया। इसी बीच मौका पाकर बाइक सवार बाइक को मौके पर छोड़कर भाग गया। परिजनों घायल बालक को उपचार के लिए माधौगंज स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यहां पर चिकित्सक ने वीरपाल को मृत घोषित कर दिया। वीरपाल कक्षा चार का छात्र था और छह भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर था। माधौगंज पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। सीओ बिलग्राम सुनील शर्मा ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें