फोटो- 64- छोटे भईया गुप्ता उर्फ कल्लू। फाइल फोटो
हरदोई। शहर में बिलग्राम चुंगी से सांडी चुंगी के बीच सोमवार रात साइकिल सवार किसान को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में किसान की मौत हो गई। घटना के बाद चालक कार समेत मौके से भाग गया। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
शहर के बाबा मंदिर निवासी छोटे भइया गुप्ता उर्फ कल्लू (60) खेती करते थे। उनके बड़े बेटे विशाल ने बताया कि कल्लू सोमवार को घरेलू सामान लेने साइकिल से गए थे। इस दौरान बिलग्राम चुंगी से सांडी चुंगी जाने वाली सड़क पर नारायण धाम के पास कार ने साइकिल में टक्कर मार दी थी। घटना में कल्लू गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
मौके पर लगी भीड़ के बीच उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार में पत्नी सुमन देवी और पांच बेटे हैं। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि टक्कर मारने वाली कार के बारे में जानकारी की जा रही है। परिजन से शिकायत लेकर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।