फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
टोडरपुर। मझिला थाना क्षेत्र के आलमनगर मार्ग पर ग्राम सलेमपुर के पास साइकिल सवार को ट्रक ने टक्कर मार दी। घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गई। घटना से नाराज ग्रामीणों ने ट्रक पर पथराव भी किया, हालांकि कोई चुटहिल नहीं हुआ। चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरावा के मजरा कुम्हरुआ निवासी रामेंद्र (25) शनिवार को साइकिल से मामा के गांव फत्तेपुर गाजी जा रहा था। आलमनगर मार्ग पर सलेमपुर के पास स्थित बाजार के पास उसे आंझी की ओर से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से मौके पर ही रामेंद्र की मौत हो गई। ट्रक लेकर भागने की कोशिश कर रहे चालक को कुम्हरुआ के ग्रामीणों ने पथराव कर रोक लिया। इस पर चालक ट्रक मौके पर छोड़ फरार हो गया।
मझिला थानाध्यक्ष रमेश वर्मा ने बताया कि ट्रक में सरकारी अनाज भरा हुआ है, जिसे थाने में खड़ा करा लिया गया है। स्थिति सामान्य है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना के बाद आक्रोशित हुए कुछ ग्रामीणों ने एक दो पत्थर ट्रक पर चला दिए थे, जिससे ट्रक का शीशा टूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें