फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट विद्युत कर्मी की मौत, परिजनों ने शव रखकर लगाया जाम

विज्ञापन
फोटो-21- हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर जाम लगाए महिलाएं व पड़े पत्थर। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
बेहटागोकुल। 10 दिन पूर्व करंट लगने से झुलसे प्राइवेट विद्युत कर्मी की मौत से नाराज परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे बेहटागोकुल के प्रभारी निरीक्षक ने लोगों को समझाकर लगभग आधा घंटे बाद जाम खुलवाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम बेहटा धीरा निवासी रंजीत कुमार (35) पुत्र आशाराम को 16 मई को विद्युत लाइन सही करते समय अचानक आपूर्ति चालू होने से करंट लग गया था। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रंजीत के चाचा गिन्नी लाल ने बताया कि मंगलवार सुबह अस्पताल में रंजीत की हालत ज्यादा बिगड़ने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ ले जाते समय संडीला के निकट रंजीत ने दम तोड़ दिया। नाराज परिजन शव लेकर गांव पहुंचे और ग्रामीणों के साथ हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर सब स्टेशन के सामने शव रखकर जाम लगा दिया। बेहटागोकुल के प्रभारी निरीक्षक राकेश आनंद ने बताया कि मृतक के पिता आशाराम की मांग पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। चाचा गिन्नी लाल ने बताया कि 10 वर्ष से रंजीत काम कर रहा था। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई करेंगे। मृतक के परिवार में पत्नी और चार बच्चे हैं।

फोटो-22- मृतक के परिजनों को समझाते बेहटा गोकुल के प्रभारी निरीक्षक राकेश आनंद। संवाद- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें