फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में गोली लगने से सीआरपीएफ के जवान की मौत

विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में मृत सीआरपीएफ जवान रूपेश नंदन की फाइल फोटो। - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरियावां (हरदोई)। पिहानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मंसूरनगर निवासी सीआरपीएफ जवान की रविवार रात छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई। अधिकारियों ने परिजनों को जवान के खुदकुशी करने की जानकारी दी है, लेकिन परिजन इसे मानने को तैयार नहीं हैं। गांव में शोक का माहौल है और शव आने का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन

मंसूरनगर निवासी रूपेश नंदन (25) पुत्र स्व. ठाकुर प्रसाद सीआरपीएफ में सिपाही थे। उनकी तैनाती छत्तीसगढ़ के बीजापुर में थी। रविवार शाम रूपेश नंदन के छोटे भाई रीतेश के पास सीआरपीएफ के बीजापुर स्थित कैंप कार्यालय से फोन आया। इसमें गोली लगने से रूपेश के घायल होने की जानकारी दी गई।
रात लगभग आठ बजे रीतेश के पड़ोसी अजय पाल ने इसी नंबर पर जानकारी ली तो रूपेश की मौत की सूचना दी गई। सोमवार सुबह सात बजे कैंप कार्यालय से ही शव का पोस्टमार्टम कराने और शव गांव भेजने की बात कही गई। रूपेश के दो भाई हैं। छोटे भाई रीतेश के मुताबिक सीआरपीएफ के अधिकारियों ने रूपेश के तीन गोली मारकर खुदकुशी किए जाने की बात कही है। परिजनों को इस पर भरोसा नहीं है।
विज्ञापन

भाई और मां को की थी वीडियो कॉल
रूपेश ने रविवार दोपहर बारह बजे छोटे भाई रीतेश को वीडियो कॉल की थी। 15 मिनट तक दोनों की बात हुई थी। इसके बाद रूपेश ने मां चंद्रावती से भी बात की थी। रविवार सुबह सात बजे उन्होंने गांव निवासी दोस्त अवनीश से भी हालचाल लिया था। उसकी मौत की जानकारी पर मां चंद्रावती बिलख पड़ीं, तो दोस्त भी गमजदा हो गए।
विज्ञापन

शादी की चल रही थी बात
रूपेश की शादी की बात चल रही थी। रविवार दोपहर भी कुछ लोग रूपेश के रिश्ते की बात करने मंसूरनगर पहुंचे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें