फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: यूरिया के समितियों पर जुट रही किसानों की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहानी/हरपालपुर। यूरिया के किसान इधर-उधर चक्कर लगाने को मजबूर हैं। किसानों को सहकारी समितियों और निजी विक्रेताओं के यहां एक-एक बोरी यूरिया के लिए कतार में लगना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पिहानी क्षेत्र में यूरिया की किल्लत से किसान परेशान हैं। सोमवार को किसानों ने दुकानों पर घंटों इंतजार किया और खाली हाथ लौट गए। चंदेली स्थित साधन सहकारी समिति पर खाद वितरण की सूचना पर भीड़ जुट गई। प्रभारी राजीव सिंह व लेखपाल की निगरानी में टोकन वितरित किए गए। बताया कि टोकन के अनुसार खाद वितरित की जाएगी। अब तक समिति पर 4,300 बोरी खाद वितरित की जा चुकी है। दुकानों पर स्थिति सबसे ज्यादा खराब है। बस स्टैंड और बड़ा चौराहा पर स्थित दुकानों पर खाद उपलब्ध नहीं है। किसानों राजेंद्र, सुनील, रफीक, जसवंत व रामकुमार आदि ने बताया कि यूरिया की दिक्कत है।
हरपालपुर क्षेत्र में साधन सहकारी समिति हरपालपुर का भवन जर्जर हो गया है। हादसे का इंतजार है। वहां यूरिया वितरण के दौरान पिछले एक माह से प्रतिदिन औसतन 500 से अधिक किसान आते हैं। सोमवार को सुबह करीब नौ बजे बारिश होने लगी। अधिकतर किसान समिति के जर्जर बरामदे में खड़े हो गए। आधा भाग गिर चुका है और आधा गिरने की कगार पर है।
विज्ञापन


आज आएंगे प्रमुख सचिव सहकारिता
सहकारिता विभाग के प्रमुख सचिव सौरभ बाबू मंगलवार को जिले के भ्रमण पर आ रहे हैं। प्रभारी अधिकारी वीआईपी सिटी मजिस्ट्रेट एसके त्रिवेदी ने बताया कि प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार प्रमुख सचिव सुबह 11 बजे यहां आएंगे। जिसके बाद वह विभिन्न सहकारी समितियों का निरीक्षण करेंगे और विभागीय समीक्षा बैठक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें