फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद रही माधौगंज मुख्य मार्ग की रेल क्रासिंग, यातायात बाधित

विज्ञापन
माधौगंज कस्बे में मुख्य मार्ग पर रेल क्रासिंग के पास रेल ट्रैक की मरम्मत करते श्रमिक। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
माधौगंज। रेलवे अधिकारियों की देखरेख में रविवार को माधौगंज क्रासिंग के पास ट्रैक की मरम्मत की गई। इस दौरान क्रासिंग बंद होने से माधौगंज चौराहे पर ट्रक समेत अन्य भारी वाहन जाम में फंस गए। मुख्य मार्ग बंद होने के कारण वाहनों को 30 किमी का चक्कर लगाकर मटियामऊ व कन्नौज होकर जाना पड़ा।
विज्ञापन

शनिवार को फरहत नगर क्रासिंग बंद रखकर ट्रैक की मरम्मत कराई गई थी। देर रात ये काम पूरा हो गया। रविवार सुबह कटरा-बिल्हौर हाईवे पर स्थित माधौगंज क्रासिंग को बंद कर ट्रैक के स्लीपर बदले गए। सहायक मंडलीय अभियंता एसके गंगवार व सीनियर सेक्शन इंजीनियर आरपी सिंह की देखरेख में ट्रैक की मरम्मत का काम देर शाम तक चलता रहा।
कटरा-बिल्हौर मुख्य मार्ग की क्रासिंग बंद होने के कारण सड़क पर यातायात बाधित रहा। लॉकडाउन के कारण आम लोग तो कम रहे लेकिन ट्रकों और अन्य भारी वाहनों की माधौगंज चौराहे पर लाइन लग गई। वाहनों का कानपुर व बिलग्राम से आना-जाना जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें