फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की जेब से 50 हजार पार किए

विज्ञापन
विज्ञापन
बघौली। कोतवाली क्षेत्र निवासी किसान क्रेडिट कार्ड के रुपये जमा करने ई-रिक्शा से कस्बा स्थित बैंक जा रहा था। उसी ई-रिक्शा पर सवार जेबकतरा रुपये निकाल कर पीछे से आए बाइक सवार के साथ भाग निकला।
विज्ञापन

किसान की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बघौली क्षेत्र के भुलभुलाखेड़ा के मजरा भेलावां निवासी किसान राजेश बघौली चौराहा से ई-रिक्शे पर किसान क्रेडिट कार्ड का 50 हजार रुपये जमा करने इलाहाबाद बैंक बघौली जा रहा था।
रास्ते में उसी ई-रिक्शे पर सवार जेबकतरे ने शारदा नहर पुल के पास किसान की जेब काट कर 50 हजार रुपये निकाल लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद जेबकतरा ई-रिक्शे से कूद गया। वह पीछे से आ रही एक बाइक पर सवार होकर बघौली की तरफ भाग निकला।
विज्ञापन

उसे भागता देख राजेश का ध्यान जेब की तरफ गया, तो रुपये गायब मिले। उसने शोर मचाया तब तक जेब कतरा बाइक से भाग चुका था। किसान ने पुलिस को तहरीर दी है।
पुलिस ई-रिक्शा चलाने वाले युवक से पूछताछ कर रही है। बघौली एसएचओ सोमपाल गंगवार ने बताया है कि जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें