फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रास बो चैंपियनशिप में गोल्ड-सिल्वर झटके

Sat, 18 Jul 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
खेल जगत में एक बार फिर जिले के हुनरमंद खिलाड़ियों ने अपना ही नहीं, बल्कि जिले व अपने प्रदेश का नाम भी पूरे भारत देश में रोशन किया है। गाजियाबाद में संपन्न नेशनल क्रास बो रूरल चैंपियनशिप में प्रदेश टीम की ओर से खेल रहे जिले के खिलाड़ियों ने एक गोल्ड व सिल्वर झटक जिले को गौरवान्वित किया है।
विज्ञापन


बताया गया कि नेशनल क्रास बो रूरल चैंपियनशिप का आयोजन 16 व 17 जुलाई को गाजियाबाद में आयोजित की गई थी, जिसमें देश के सारे प्रदेशों की टीमों ने प्रतिभाग किया था। उत्तर प्रदेश की सीनियर टीम की ओर से जिले के विशाल का पूर्व में ही चयन हो गया था, तो जूनियर क्रास बो टीम में तुषिता सिंह, आंचल शर्मा व राजकुमार को भी चयनित किया गया था।

जिसके बाद चैंपियनशिप में अपने-अपने वर्गों में जिले के होनहारों ने ऐसा हुनर दिखाया कि देखने वाले दंग रह गए। प्रदेश टीम को जिले के दो होनहारों ने गोल्ड व सिल्वर पदक दिलाया। सीनियर में विशाल ने गोल्ड तो राजकुमार ने सिल्वर पदक हासिल किया। जिले में वापसी के बाद शनिवार को उनका स्वागत किया गया।
विज्ञापन


कोच जिला क्रीड़ाधिकारी अनिमेष सक्सेना ने दोनों खिलाड़ियों को फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इसके अलावा अन्य जिले के अफसरों व खेल प्रेमियों ने भी जिलाक्रीड़ाधिकारी को इस उपलब्धि पर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें