फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सई नदी में सैलाब से फसल और आबादी प्रभावित

विज्ञापन
फोटो 37: गोमती नदी के कुल्हा पुल के पास धसी सड़क। संवाद
विज्ञापन
पिहानी। सई नदी में सैलाब से राहत और बचाव में लगे प्रशासनिक अमले के हाथ-पैर फिर फूलने लगे हैं। करावां रोड किनारे झुग्गी झोपड़ियों के पास पानी फिर बढ़ गया है। मोहल्ला नागर में पानी की निकासी न होने से पानी परेशानी का सबब बना हुआ है। खजूर वाली रोड पर भरा पानी जस का तस है। घर टापू बन गए हैं।
विज्ञापन

जलभराव के कारण खजूर वाली गली में रहने वाले आमिर अपना घर छोड़ रिश्तेदारी में चले गए। दिव्यांग शरीफ घर से पत्नी बच्चों के साथ पलायन कर देहरादून में अपनी रिश्तेदारी में चले गए हैं। मोहल्ले की मर्रो अपने पति दो बच्चों के साथ मायके भकुराहा पलायन कर गईं। मजदूरी पेशा नसीरु दूसरे मोहल्ले में मकान किराये पर लेकर रहने लगे। राहत किट अब तक नहीं बांटी गई। क्षेत्र से गुजरी गोमती नदी में उफान से आसपास की सैकड़ों बीघा फसल बर्बाद हो गई है। कूल्हा पुल के पास पुल से सटी रोड धंसकने लगी है। पानी लगातार बढ़ने से ग्रामीणों का खौफ भी बढ़ता जा रहा है। यही हाल मढ़िया घाट के पास भी है।

फोटो 37: गोमती नदी के कुल्हा पुल के पास धसी सड़क। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें