मल्लावां। कोतवाली क्षेत्र के बीकापुर गांव में शनिवार सुबह युवक की निजी अस्पताल में मौत हो गई। मृतका की पत्नी ने रुपयों के लेन देन को लेकर जेठ और जेठानी पर पति को जहर खिलाकर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया है।
मल्लावां कोतवाली के बीकापुर निवासी राधेश्याम का बेटा बीरेंद्र (36) शुक्रवार रात शौच जाने की बात कहकर घर से निकला था। काफी समय तक वह घर नहीं आया। शनिवार सुबह वह गांव के कु छ दूरी पर अपने खेत में बेहोशी की हालत में मिला।
परिजनों ने उसे कस्बा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। मृतका की पत्नी शीला देवी ने जेठ ब्रजनंदन ने करीब एक साल पहले पति से डेढ़ लाख रुपये लिए थे। रुपये लौटाने से इनकार करने पर जेठ व पति में विवाद हुआ था।
शीला देवी का आरोप है कि शुक्रवार शाम घर से निकलने के बाद किसी तरह जेठ और उसकी पत्नी ने पति को जहर खिलाकर खेत में फें क दिया। कोतवाल कमलेश नारायण पांडेय ने बताया कि मृतक के बडे़ भाई व पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।