फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारात में गए युवक की गला दबाकर हत्या

Tue, 02 May 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
घटना स्थल पर पूछताछ करते एसओ भानु प्रताप सिंह। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
टड़ियावां। थाना क्षेत्र के भेलखड़ा के मजरा थोकखाला में बारात में शामिल होने गए युवक की गला दबाकर हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह उसका शव तालाब के किनारे मिला। उसके पिता ने गांव के ही तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


थाना में सोमवार को सत्यपाल की बेटी की बारात में पड़ोसी दीपक उर्फ दीपू (18) पुत्र सियाराम परिजनों के साथ गया था। द्वारचार की रस्म के दौरान डांस करते समय दीपक का झगड़ा कुछ युवकों से हो गया। उन लोगों ने दीपक को धक्का देकर गिरा दिया।

इस पर बड़ा भाई प्रदीप व अन्य लोगों ने पहुंचकर दोनों को समझा बुझाकर शांत करवाया। इसके बाद प्रदीप, दीपक को वहीं छोड़ कर घर चला गया। मंगलवार सुबह तक दीपक के घर न पहुंचने पर उसकी तलाश की गई।
विज्ञापन


सात बजे करीब शौच के लिए गए ग्रामीणों को तालाब किनारे दीपक का शव पड़ा मिला। घटना स्थल पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि दीपक का शव वहां पर अर्धनग्न हालात में पड़ा था। उसकी चप्पल वहां से 200 मीटर दूर एक खेत में पड़ी मिली।

उसके गले में फंदे का निशान था और मुंह से झाग निकल रहा था। मृतक के पिता ने गांव के ही तीन युवकों पर गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें