फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने फांसी लगाकर जान दी

Sun, 28 Jan 2018 11:24 PM IST
हरदाेई
विज्ञापन
आशीष की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बहरा सौदागर पूर्वी में एक युवक ने घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने उसके मानसिक रूप से बीमार होने की बात कही है। 

विज्ञापन

बहरा सौदागर पूर्वी में पीला मंदिर वाली गली में अवधेश गुप्ता परिवार के साथ रहते हैं। अवधेश की जिंदपीर चौराहे पर पाइप फिटिंग की दुकान है। रविवार सुबह लगभग 11 बजे उनके पुत्र आशीष उर्फ टिंकू (22) ने घर के एक कमरे में खुद को बंद कर लिया। कमरे के अंदर प्लास्टिक की रस्सी से फांसी लगा ली। परिजन कमरे की ओर पहुंचे तो उसे फंदे पर लटकता देख दरवाजा तोड़ा। उसे फांसी से उतारा लेकिन तब तक आशीष की सांसें थम चुकी थीं।  परिजनों का कहना है कि आशीष कुछ दिन से मानसिक रूप से परेशान था। लेकिन मोहल्लेवासियों ने इसे गलत बताया। शहर कोतवाल आलोक कुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आशीष दो बहनों पूजा और शिवानी के बीच अकेला भाई था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें