फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपये लेकर कंपनी संचालक फरार, महिलाओं का हंगामा

विज्ञापन
प्रतीकात्मक - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

 शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रेलवेगंज में संचालित कंपनी पर रुपये लेकर भागने का आरोप लगाकर महिलाओं ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने मामले की जांच की बात कही है।

विज्ञापन

रेलवेगंज में एक प्राइवेट कंपनी का कार्यालय संचालित था। महिलाओं के स्वयं सहायता समूह गठित करने और प्रत्येक समूह को 30-30 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दिलाने का भरोसा दिया गया था। इसके एवज में प्रत्येक महिला से 985 रुपये बीमा करने के नाम पर लिए गए। जिले में लगभग 700 महिलाओं ने बीमा कराया था। गत बुधवार को कंपनी के कार्यालय में गईं महिलाओं ने 30 हजार रुपये खाते में न पहुंचने की शिकायत दर्ज कराई तो उन्हें सोमवार को बुलाया गया था। सोमवार को मौके पर पहुंची शब्बो, यामीन, जहाना आदि को कार्यालय में ताला लटकता मिला और बोर्ड भी गायब था। इस पर महिलाओं ने जमकर हंगामा किया। पता चला कि कंपनी संचालक सामान लेकर शनिवार को ही कहीं चला गया। शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि जानकारी मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें