फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को पीटकर मार डाला

Tue, 26 Jun 2018 11:42 PM IST
hardoi
विज्ञापन
हत्यारोपी पति सुशील। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भोगियापुर में सोमवार रात शराब के नशे में युवक ने खाना परोसने में देरी पर गुस्सा होकर पत्नी की फुंकनी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद नशेड़ी घर में ही सो गया। पड़ोस में रहने वाली युवक की मां मंगलवार सुबह घर पहुंची तो घटना का पता चला। पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।   पिहानी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भोगियापुर निवासी सुशील सोमवार रात नशे में घर पहुंचा। देर रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे उसने पत्नी विमला (28) से खाना देने को कहा। वह चूल्हा जलाने चली गई। खाना परोसने में देर होने से गुस्साया सुशील चूल्हे के पास पहुंचा और विमला से गाली गलौज करने लगा। उसे विरोध किया तो सुशील ने फुंकनी से विमला पर कई वार कर दिए। इस पर विमला वहीं बेहोश हो गई। नशे में धुत सुशील खाने के  बाद वहीं सो गया। मंगलवार सुबह लगभग आठ बजे पड़ोस में रहने वाली विमला की सास रूपरानी घर पहुंची तो चूल्हे के पास विमला का शव देखा। कुछ ही दूरी पर कमरे में सुशील सो रहा था। रूपरानी ने उसे जगाया और विमला के बारे में पूछा। इस पर सुशील सकपका गया। घटना की जानकारी सुशील ने साले गुड्डू पुत्र ओमप्रकाश निवासी रोहिला थाना महोली जनपद सीतापुर को दी। दोपहर में गुड्डू भोगियापुर पहुंचा। उसने पिहानी कोतवाली में घटना की जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक श्यामबाबू शुक्ला ने सुशील को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गुड्डू की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट सुशील के विरुद्ध दर्ज की गई है। मौके से फुंकनी भी बरामद हुई है।

विज्ञापन


चार साल पहले लगी शराब की लत 
सीतापुर जनपद के महोली थाना क्षेत्र के ग्राम रोहिला निवासी गुड्डू पुत्र ओमप्रकाश ने बताया कि उसने बहन विमला की शादी 2011 में सुशील के साथ की थी। जब शादी की गई थी तो सुशील शराब नहीं पीता था, लेकिन गलत संगत में पड़कर चार साल से शराब का आदी हो गया। उसने बताया कि विमला और सुशील के तीन बच्चे सौरभ (5), वर्षा (3) और आठ माह की बेटी बिट्टू है। 

पुलिस की मौजूदगी में बेटे ने बताई हकीकत  
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के बच्चे सौरभ से पूछताछ करने का प्रयास किया। पहले सौरभ चुप रहा, लेकिन फिर पुलिस ने उसे दादी रूपरानी की गोद में दे दिया। इसके बाद सौरभ ने रात में सुशील द्वारा फुंकनी से विमला को मारे जाने की जानकारी दी। दूसरी ओर पुलिस हिरासत में सुशील ने कहा कि वह ऐसा कुछ नहीं करना चाहता था। शराब के नशे में घटना हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें