फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेड़ कटने पर शिक्षक ने की थी किसान की हत्या

Sun, 20 Nov 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
हत्याकांड का खुलासा करते एएसपी पूर्वी बीसी दुबे, कोट पहने खड़ा हत्यारोपी शिक्षक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई। देहात कोतवाली के कंडहुना के किसान रामनरेश की हत्या उसी गांव के शिक्षक ने ट्रैक्टर जोतते समय मेड़ कटने के कारण की थी। गांव के दो लोगों ने हत्या करते उसे देख लिया था। यह दावा पुलिस ने खुलासे के दौरान किया है।
विज्ञापन

मालूम हो कि गांव कंडहुना निवासी रामनरेश (40) पुत्र सियाराम का शव 14 नवंबर की दोपहर में गांव के जगतपाल के खेत में मिला था। उसकी धारदार हथियार से हत्या की गई थी।   बड़े भाई राजेश ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शनिवार को एएसपी पूर्वी बीसी दुबे ने इस हत्याकांड का खुलासा किया। एएसपी ने बताया कि कंडहुना गांव के विनीत सिंह पुत्र बृजराज सिंह ने रामनरेश की हत्या की थी। रामनरेश और विनीत के खेत की मेड़ एक है। विनीत टड़ियावां ब्लाक के अलीनगर प्राथमिक स्कूल में सहायक अध्यापक पद पर तैनात है।
विज्ञापन
  दो सप्ताह पहले रामनरेश ने ट्रैक्टर से खेत जुतवाया था। इसमें विनीत सिंह की मेड़ कट गई थी। इस बात पर रामनरेश का विनीत से विवाद हो गया था, तब लोगों ने दोनों को शांत करा दिया था।
एएसपी के अनुसार मेड़ कटने से विनीत खुद को अपमानित महसूस कर रहा था। इस कारण उसने रामनरेश की हत्या की साजिश रच डाली। 14 नवंबर को रामनरेश सुबह अपने खेत जाने के लिए निकला।
उसने रेलवे क्रासिंग पर गेटमैन से अखबार लेकर पढ़ा और करीब 10 बजे खेत की ओर चला गया। पीछे से बांका लेकर विनीत भी पहुंचा और मौका पाककर गर्दन पर प्रहार कर रामनरेश की हत्या कर दी।   एएसपी ने दावा किया कि गांव के दो लोगों ने हत्या करते विनीत को देख लिया था। विवेचना के दौरान दोनों के नाम सामने आए। दोनों प्रत्यक्षदर्शियों की गवाही के आधार पर विनीत को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को जेल भेजा गया है। वारदात का खुलासा करने वाली टीम को एसपी ने पांच हजार रुपये इनाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें