फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात युवक का शव मिला

Thu, 02 Nov 2017 10:57 PM IST
हरदाेई
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में भिलावा गांव के निकट रोड पर बुधवार देर शाम अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। एसओ ने अज्ञात वाहन से युवक की मौत होने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

भिलावा गांव के निकट रोड पर राहगीरों ने युवक का शव देखकर पुलिस को सूचना दी। एसओ विनोद कुमार मिश्र मौके पर पहुंचे। इस दौरान भिलावां के ग्रामीण भी शव मिलने की जानकारी पर पहुंच गए थे। ग्रामीणों ने युवक की पहचान का प्रयास किया। शिनाख्त नहीं होने पर एसओ ने पंचनामा भरकर शव को मुर्दाघर में रखवाया। एसओ ने बताया कि संभवत: युवक मानसिक तौर से बीमार था। युवक का चेहरा क्षतविक्षत था। इससे प्रतीत होता है कि किसी भारी वाहन के पहिये के नीचे कुचलकर मौत हुई है। वह सफेद पैंट, भूरे रंग की शर्ट, नीली जैकेट, लाल स्वेटर व प्लास्टिक की चप्पलें पहने था। बताया कि पहचान का प्रयास किया जा रहा है। 72 घंटे बाद शव का पोस्टमार्टम क राया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें