फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी दौर में बंटने से पहले 507 अवैध शराब की पेटियां जब्त

विज्ञापन
अब वाइन और चाय का मजा एक साथ!
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। चुनावी दौर में बंटने से पहले शराब के ठेके और एक व्यक्ति के घर से आबकारी एवं कराधान विभाग की टीम ने 507 अवैध अंग्रेजी शराब की पेटियां बरामद की हैं। सारी शराब ब्रांडेड है। ठेके के संचालक अतिरिक्त पेटियों का ब्योरा नहीं दे पाए। न ही स्टाक का मिलान हो सका है। लिहाजा विभागीय टीम ने लाखों की शराब की खेप को जब्त कर लिया है। उधर, चुनाव पर्यवेक्षक ने एसपी मंडी को पत्र लिखकर मामले की जांच करने के लिए भी सिफारिश की है ताकि, पता लग सके की शराब की खेप कहां से आई। पूरी खेप सेल इन हिमाचल है। अंदेशा है कि यह शराब विधानसभा चुनावों में बांटी जानी थी। उधर, शराब की खेप पकड़ में आने पर कांग्रेस और भाजपा के नेताओं में आरोपों का दौर शुरू हो गया है। इस टीम में सहायक कर आयुक्त विनोद सिंह डोगरा, स्टेट टैक्स ऑफिसर निर्देश चौहान, असिस्टेंट स्टेट टैक्स ऑफिसर सुमीर जम्वाल, हेड कांस्टेबल पालमपुर कुलदीप सिंह ठाकुर शामिल रहे। वहीं, सहायक आयुक्त राज्य कर (फ्लाइंग) शाह देव सिंह कटोच की अगुवाई में गुप्त सूचना पर कार्रवाई की गई। उधर, विधानसभा क्षेत्र की चुनाव पर्यवेक्षक आई एएस रेनू तिवारी ने कहा कि इतनी भारी मात्रा में शराब कहां से आई, इसकी जांच को लेकर वह एसपी मंडी को लिख रहे हैं।
विज्ञापन


20 लाख से अधिक की शराब पकड़ी : उपायुक्त राज्य कर
उपायुक्त राज्य कर जिला मंडी प्रीतपाल सिंह ने कहा कि 502 पेटियां एक लाइसेंस ठेके में बरामद की गई हैं। स्टाक के मिलान पर यह पेटियां अधिक पाई गई हैं। इसके अलावा एक अन्य दबिश में पांच पेटियां एक व्यक्ति के घर से अवैध रूप से बरामद की गई है। शराब फोर सेल इन हिमाचल है। केस दर्ज किया गया है और इस केस का निपटारा कलेक्टर के पास होगा। तब तक शराब को विभाग ने सील कर दिया है। उन्होंने कहा कि अब तक जिला में 100 से अधिक रेड की जा चुकी है। 5352 लीटर अवैध शराब जब्त की गई है। जिसकी कीमत बीस लाख से अधिक है।

कांग्रेसी नेताओं ने बांटनी थी शराब
धर्मपुर के विधायक एवं पूर्व आबकारी कराधान मंत्री एवं कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि कई बार आरोप लगा चुके हैं कि धर्मपुर में शराब माफिया सक्रिय है। आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार की शह पर शराब माफिया धर्मपुर के घर-घर, गांव-गांव में शराब बेच रहा है। यह शराब चुनावों में कांग्रेस नेताओं की ओर से वोटरों को अपनी ओर खींचने के लिए बांटी जानी थी।
विज्ञापन


भाजपा नेताओं ने शराब से खरीदने थे वोटे
कांग्रेस प्रत्याशी चंद्रशेखर ने कहा कि यह सब भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का खेल है। आरोप लगाया कि इसी शराब से भाजपा नेताओं ने चुनावी दौर में वोट खरीदने थे। केंद्र सरकार की शह पर यहां शराब का अवैध धंधा धड़ल्ले से चल रहा है। हार सामने देख इस तरह के हथकंडे अपनाने से गुरेज नहीं किया जा रहा है। एक नेता की शह पर धर्मपुर में अवैध कारोबार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें