फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो ट्रक के चालकों को मारपीट कर रुपये लूटे

Tue, 13 Jan 2015 12:56 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ रोड पर बदमाशों ने दो ट्रक चालक परिचालकों को मारपीट कर हजारों रुपये लूट ले गए। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इससे पूर्व भी क्षेत्र में कई घटना हो चुकी है।
विज्ञापन


लखनऊ रोड पर एक बाइक शोरूम के पास दो ट्रक खड़े  थे। उनके चालक ट्रक में सो रहे थे। रात में आठ दस बदमाशों ने ट्रक चालकों पर हमला बोलकर उनके पास से चालीस से पैंतालिस हजार रुपये लूट कर फरार हो गए। घटना से हड़कंप मच गया। ट्रक चालकों ने सुबह शोरूम मालिक को घटना की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि वह लोग ट्रक में बाइक लेकर आए थे। ट्रक चालक शिवमूर्ति यादव पुत्र जागेश्वर यादव निवासी कानपुर अपने साथी चालक के साथ गुड़गांव से बाइक लेकर हरदोई आया था। इससे पूर्व भी बदमाश नया गांव में संचालित पेट्रोल पंप के पास से बिजली का मोटर चोरी कर ले गए।
विज्ञापन


इससे पूर्व लालपालपुर के पास एक फार्म हाउस की छत तोड़ कर बीस से पचीस हजार का माल पार दिया था। लखनऊ रोड पर लगातार हो रही घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का महौल है। पुलिस आज तक एक भी वारदात का खुलासा नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें