पौथिया गांव में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व.रामलाल वर्मा की पुण्य
स्मृति में आयोजित तीन दिवसीय बालीवाल प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि
नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि कुलदीप निषाद ने फीता काटकर किया। उद्घाटन
मैच नदेहरा और सजेती के बीच हुआ। जिसमें सजेती ने जीत हासिल की।
तीन दिवसीय
वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व.रामलाल वर्मा
की याद में गांव में बीते कई वर्षों से मनाया जा रहा है। सब्जी मंडी समिति
मैदान में सोमवार को इस प्रतियोगिता का उद्घाटन हुआ।
स्वतंत्रता सेनानी के
पौत्र आलोक सचान ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया। उद्घाटन मैच नदेहरा
व सजेती के बीच हुआ। जिसमें सजेती ने जीत हासिल की। इसके बाद दूसरा मैच
नदेहरा और पौथिया के बीच खेला गया। वहीं शो मैच पौथिया और कुआंखेड़ा के बीच
हुआ। जिसमें कुआंखेड़ा विजयी रही।
रेफरी शिव प्रसाद प्रजापति, लालबहादुर
यादव रहे। संचालन अमित सचान व आलोक दीक्षित ने किया। आनंद अशोक सचान, आशीष,
आलोक, राहुल ने अतिथियों का स्वागत किया। आनंद अशोक सचान ने बताया कि
प्रतापपुरा, कानपुर, परछा, गोयरा की टीमें कल मंगलवार को भाग लेगी।