फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपति से लूटकांड में दो गिरफ्तार

Wed, 09 Mar 2016 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
दंपति लूटकांड के आरोपी पुलिस की गिरफ्त में। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पिहानी (हरदोई)। 18 दिन पहले हुए लूटकांड में पुलिस ने दो को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का दावा है कि पकड़े गए युवकों के पास से घटना में प्रयुक्त बाइक व पचास हजार रुपये बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


18 फरवरी 2016 को बैंक से किसान क्रेडिट कार्ड से एक लाख दस हजार रुपये निकाल कर घर लौट रहे मवैया गांव के बुजुर्ग किसान शमशेर व उसकी पत्नी फातिमा से दो बाइक सवार युवकों ने तमंचे के बल पर लूटपाट की थी। विरोध पर युवकों ने बुजुर्ग दंपति को तमंचे की बटों से हमला कर लहूलुहान कर दिया था। दो बार की कार्रवाई में एक-एक युवक को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेजा जा चुका है।

मंगलवार को पुलिस ने वारदात के सूत्रधार ककरहिया मजरा बरी थाना मझिला (हरदोई) के नन्हें उर्फ अमरीश को उसके साथी इम्यिाजपुरवा गांव के जावेद के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग के करीब पिहानी मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार घटना में प्रयुक्त की गई पल्सर बाइक बाइक समेत नन्हें के पास से लूट के छब्बीस हजार व जावेद के पास से चौबीस हजार रुपये भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


सभी आरोपियों से की गई पूछताछ में सामने आया है कि इस वारदात का मुख्य आरोपी नन्हें है जिसने बुजुर्ग दंपति के बैंक से बड़ी रकम निकालने जाने की जानकारी मिलने पर साथियों के साथ लूट की योजना बनाई थी। बस स्टैंड पर दंपति का इंतजार करने के बाद आरोपी पीछे पीछे हो लिए और मवैया से थोड़े फासले पर रोक कर लूटपाट किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें